Miss World 2024: क्रिस्टीना पिजकोवा ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब, इतने प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Digital media News
By -
0
Miss World 2024: क्रिस्टीना पिजकोवा ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब, इतने प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

आखिरकार वो समय आ ही गया, जिसकी दुनिया को बेसब्री से इंतजार था, वो समय ही आ गया. 71वें मिस वर्ल्ड के नाम से पर्दा उठ चुका है, मिस वर्ल्ड खिताब 2024 को क्रिस्टीना पिजकोवा ने किया है अपने नाम।

चेक रिपब्लिक की हैं क्रिस्टीना पिजकोवा

Miss World का फाइनल आयोजन 9 मार्च को Mumbai के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया, जहां क्रिस्टीना का नाम विनर के तौर पर अनाउंस किया गया और उन्हें ताज पहनाया गया है.

इस साल इस ब्यूटी पेजेंट में 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. वहीं सबको पीछे छोड़ते हुए क्रिस्टीना पिजकोवा ने अपने नाम ये बड़ा खिताब किया.

बता दें, पिछली बार इस पेजेंट को पोलैंड की रहने वाली कैरोलिना बिलावस्का ने अपने नाम किया था. कैरोलिना बिलावस्का ने ही क्रिस्टीना पिजकोवा को पहनाया ताज 

टूटा भारत की सिनी शेट्टी का सपना

इंडिया की तरफ से सिनी शेट्टी ने इस आयोजन में लिया था हिस्सा लेकिन सिनि शेट्टी इस खिताब को लेने से चूक गई. दरअसल, वो टॉप-8 तक जगह बनाने में सफल रही थीं. लेकिन जब 4 बड़े प्रतिभागियों का सिलेक्शन हुआ तो सिनि शेट्टी उसमें सफल नहीं हों पाईं और वो इस रेस से बाहर हो गईं. बता दें, Karnataka में हुआ था सिनि शेट्टी का जन्म हालांकि उनकी पढ़ाई-लिखाई मुंबई में हुई. 2022 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं.

करण जौहर ने किया होस्ट

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने इस इवेंट को होस्ट किया और इसमें 2013 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मेगान यंग ने उनका साथ दिया. वहीं नेहा कक्कड़, उनके भाई टोनी कक्कड़ और शान जैसे फेमस सिंगर्स ने परफॉर्म किया और अपने परफॉर्मेंस से इस ब्यूटी पेजेंट में समां बांध दिया. जानकारी दे दें कि ऐसा 28 सालों के बाद हुआ है जब मिस वर्ल्ड का आयोजन भारत में हुआ हो. इसके पहले 1996 में 46वा आयोजन इंडिया में किया गया था. जहां इस बार मुंबई शहर में ये इवेंट रखा गया तो 28 साल पहले आयोजन बेंगलुरु में हुआ था.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)