देश में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. देश में 7 चरणों में मतदान किए जाने थे जिनमें से तीन चरणों में मतदान पूरे हो चुके हैं. सोमवार (13 मई) को देशभर में 96 सीटों पर मतदान किए जाएंगे.
चौथे चरण में 13 मई सोमवार को झारखंड की 4 सीटों, महाराष्ट्र की 11 सीटों , ओडिशा की 4 सीटो,तेलंगाना की 17 सीटों, मध्य प्रदेश की 8, प. बंगाल की 8, जम्मू कश्मीर की 1, यूपी और बिहार की पांच, और आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर होना है मतदान।
इसके अलावा आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर भी कल (13 मई) को मतदान किया जाएगा. वहीं साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, आचार सहिंता के उल्लंखन मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन पर केस दर्ज कर दिया गया है. दरअसल मामला ये है कि (11 मई) शनिवार को साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन अपने फ्रैंड वाईएसआरसीपी विधायक शिल्पा रवि के घर पर मिलने पहुंचे उनसे, जिस वजह से काफ़ी संख्या में भीड़ उनके घर के बाहर जमा हो गई. आंध्र प्रदेश में पहले से ही धारा-144 लागू कर दिया गया है, इस समय राज्य में किसी को भी भीड़ इकट्ठा करने की अनुमति नहीं है क्योंकि इन सब से आचार सहिंता का उल्लंघन होता हैं जिसके बाद एक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ अपने दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक शिल्पा रवि के घर जाने को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है.
आंध्र प्रदेश में कल होगा मतदान
आपको बता दें कि 13 मई को आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के लिए मतदान होंगे. इसी को लेकर अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने दोस्त शिल्पा रवि को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे जिसके बाद ये बवाल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि जबकि शिल्पा को ये पता था कि इससे आचार संहिता का उल्लघंन होगा, वो अल्लू को अपने घर आने के लिए इनवाइट नहीं करते।

एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ